Lakshadeep
Lakshadeep
लक्षद्वीप। अर्थात लाख दीपों का समूह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर इस दीप समूह की कुछ खूबसूरत फोटो अपने अकाउंट में क्या डाला पूरे विश्व की मीडिया की निगाहें लक्षद्वीप के सुंदरता देखने के लिए लालायित हो गई तो ए हम भी जानते हैं लक्षद्वीप(Lakshadeep) के बारे में
![]() |
| Lakshadeep |
भौगोलिक।( Geographic)
भारत के दक्षिणी पश्चिमी तट से लगभग 400 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अरब महासागर में यह दीप समूह सिर्फ 32 वर्ग किलोमीटर में फैला है और भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश है जिसकी राजधानी कावर्ती है और उसकी वर्तमान जनसंख्या 70 हजार 365 है यह दीप एक विशाल समुद्र पर्वत श्रृंखलाचागोश- लक्षद्वीप प्रवाल भित्ति के सबसे ऊपरी हिस्से हैं।
लक्षद्वीप का भारत में विलय।
यह दीप मुस्लिम बहुल राज्य है जिसकी 96% आबादी मुस्लिम है 36 दीपों में केवल 10 पर ही लोग रहते हैं सन 1947 में सरदार वल्लभभाई पटेल की सक्रियता एवं सजगता से इसे भारत में विलय कराया गया इसके विलय में मुदलियार भाइयों का योगदान अविस्मरणीय रहा है 1 नंवबर 1956 में इसका गठन किया गया।
लक्षद्वीप का सामरिक महत्व।
32 वर्ग किलोमीटर फैले इस द्वीप की स्थित से भारत को समुद्र में 20000 स्क्वायर किलोमीटर तक का एक्सेस मिलता है जिससे अरब सागर के दूर-दूर तक जहाज पर नजर रखकर सुरक्षा व नियंत्रण किया जाता है।
लक्षद्वीप का पर्यटन महत्व।
लक्षद्वीप समुद्र तटो और हरे भरे लैंडस्केप के लिए जाना जाता है यहां कुल 36 दीप है जिसमें 12 अटोल ,तीन रीप व पांच जलमग्न है यहां पर घूमने का समय अक्टूबर से मार्च तक आदर्श माना जाता है औसत तापमान 27 से 32 डिग्री सेल्सियस तक रहता है कुछ प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं।
![]() |
| Lakshadeep beaches |
आगाती
लक्षद्वीप का यह प्रवेश द्वार है यह दीप अपनी प्राकृतिक सुंदरता व मित्रता पूर्ण स्थानीय लोगों के लिए जाना जाता है यहां रेतीले समुद्र तट व नीला पानी हर जगह मिलता हैं इसमें आप फिसिंग कर सकते हैं और मछलियों के साथ तैरने का आनंद ले सकते हैं ।
मिनीकाय
यह लक्षद्वीप का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है जो अपने शानदार रिसोर्ट एवं प्रवाल भित्तियों के लिए जाना जाता है यहां पर पर्यटक स्कूवा ड्राइविंग स्नार्क्लीगं और ग्लास बॉटम बोट राइड का आनंद ले सकते हैं।
![]() |
| Minicoy island |
बंगरम द्वीप।
यह आकर्षक समुद्रद्वीप पर्यटकों को निर्मल पानी ,सफेद रेत एवं डॉल्फिन व कछुआ से भरा पड़ा है इसके बड़े तटो पर आप शांति व सुकून का अनुभव करते हैं ।
![]() |
| Snorkeling in lakshadeep |
कवरत्ती
राजधानी कवरत्ती अपने सुंदर लैगून ,लाइटहाउस व बाजारों के लिए जाना जाता है लैगूनों में वोटिंग का पर्यटक अलग आनंद महसूस करते हैं तथा यहां के बाजार हमेशा रौनक से भरे हुए रहते हैं जिन पर पर्यटक अपनी मनपसंद चीज व स्मृति चिन्ह खरीद कर अपनी यादें हमेशा के लिए संजो कर रख सकते हैं।
Kavaratti airport
लक्षद्वीप कैसे पहुंचे?
लक्षद्वीप पहुंचने के लिए केरल के कोच्चि से नियमित उड़ानों के माध्यम से यह जुड़ा हुआ है हेलीकॉप्टर सुविधा पूरे साल उपलब्ध रहती है कोच्चि पूरे देश से रेल व हवाई सेवा से जुड़ा हुआ है पर्यटकों को लक्षद्वीप पहुंचने के लिए परमिट की आवश्यकता होती है जिसे ऑनलाइन लिया जा सकता है एवं कोच्चि में आसानी से मिल जाती है विदेशी पर्यटकों के लिए केवल कुछ दिन जबकि भारतीय पर्यटक अपनी मर्जी से जितने दिन चाहे रह सकते हैं।
FAQ
1-लक्षद्वीप के वर्तमान प्रशासक कौन है?
-सुश्री प्रफुल् पटेल
Details are available https://lakshadweep.gov.in/hi/divisions/%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B8%E0%A4%95/


.jpg)
.png)
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें