Good bye 2023
Good bye 2023 समय का पहिया सेकंड- सेकंड करके हमारे जीवन का एक बहुत बड़ा समय चुरा लेता है ऐसा ही कुछ वर्ष 2023 के साथ है जो शुरू तो बड़े उत्साह के साथ हुआ और अपनी खट्टी मीठी यादों के साथ आज हमें छोड़ता हुआ जा रहा है तो आईए जानते हैं गागर में सागर भरते हुए वर्ष 2023 की कुछ प्रमुख यादें और व्यक्तित्व जो साल भर छाए रहे तो आइए करते हैं Good bye 2023 को। Good bye 2023 भारत बना नंबर वन। अप्रैल 2023 में जनसंख्या वृद्धि के मामले में भारत ने चीन को पछड़ाते हुए विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश बन गया वर्तमान भारतीय जनसंख्या 1.43 अरब से अधिक है। अंतरिक्ष में भारत का जलवा। अंतरिक्ष में भारत ने जलवा बिखेरते हुए दो महत्वपूर्ण काम किया 1- भारत का मिशन चंद्रयान-3 भारत ने 14 जुलाई 2023 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से एल वी एम 3 M4 के द्वारा चांद की दक्षिणी ध्रुव पर लैंड कराकर इतिहास रच दिया। दक्षिणी ध्रुव पर 23 अगस्त 2023 को लैंडिंग करने वाला भारत पहला देश बना तथा चांद की सतह पर कारनामा करने वाला भारत चौथा देश बना। इसका बजट...