Good bye 2023

Good bye 2023

समय का पहिया सेकंड- सेकंड करके हमारे जीवन का एक बहुत बड़ा समय चुरा लेता है ऐसा ही कुछ वर्ष 2023 के साथ है जो शुरू तो बड़े उत्साह के साथ हुआ और अपनी खट्टी मीठी यादों के साथ आज हमें छोड़ता हुआ जा रहा है तो आईए जानते हैं गागर में सागर भरते हुए वर्ष 2023 की कुछ प्रमुख यादें और व्यक्तित्व जो साल भर छाए रहे तो आइए करते हैं Good bye 2023 को। 

Good bye 2023

भारत बना नंबर वन। 

अप्रैल 2023 में जनसंख्या वृद्धि के मामले में भारत ने चीन को पछड़ाते हुए विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश बन गया वर्तमान भारतीय जनसंख्या  1.43 अरब  से अधिक है।

अंतरिक्ष में भारत का जलवा। 

अंतरिक्ष में भारत ने जलवा बिखेरते  हुए दो महत्वपूर्ण काम किया
1-भारत का मिशन चंद्रयान-3 
भारत ने 14 जुलाई 2023 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से एल वी एम 3 M4 के द्वारा चांद की दक्षिणी ध्रुव पर लैंड कराकर इतिहास रच दिया। दक्षिणी ध्रुव पर 23 अगस्त 2023 को लैंडिंग करने वाला भारत पहला देश बना तथा चांद की सतह पर कारनामा  करने वाला भारत चौथा देश बना। इसका बजट कल 615 करोड रुपए था।
 2- भारत ने आदित्य एल1 को  अंतरिक्ष में स्थापित किया यह सूर्य का निरीक्षण करने वाला भारतीय मिशन है इसे 2 सितंबर 2023 को पीएसएलवीसी 57 से लांच किया गया तथा यह अपने लक्ष्य पर 7 जनवरी 2024 तक पहुंचेगा यह भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के लिए एक बहुत बड़ा कदम रहा ।

भारत में वैश्विक आयोजन। 

1-G-20 शिखर सम्मेलन 9 से 10 सितंबर 2023 में विश्व की 20 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं G-20 शिखर सम्मेलन का सफलतापूर्वक का आयोजन नई दिल्ली में किया गया इसका आयोजन सफलतापूर्वक करने पर पूरे विश्व में वाह वाही लूटी अगला शिखर  सम्मेलन ब्राजील में 2024 को होगा।
2-P-20 शिखर सम्मेलन! 
G-20 देश के संसद अध्यक्ष और सभापतियों को सम्मेलन हुआ इसका आयोजन नई दिल्ली में अक्टूबर 2023 में कराया गया।

वैश्विक खेल आयोजन भारत में।

 1-15 वां हॉकी पुरुष वर्ल्ड कप 2023- इसका आयोजन 13 से 29 जनवरी को उड़ीसा में आयोजित किया गया इसके विजेता जर्मनी ने बेल्जियम को हराकर खिताब अपने नाम पर किया।
2-13 वें आईसीसी क्रिकेट पुरुष वर्ल्ड कप 2023- इसका सफल आयोजन भारत में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के मध्य किया गया इसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर कप अपने नाम किया अगले क्रिकेट वर्ल्ड कप का आयोजन वर्ष 2027 में सम्मिलित रूप से दक्षिण अफ्रीका ,जिंबॉब्वे और नामीबिया में होना है।

नई संसद भवन का लोकार्पण। 

28 म ई 2023 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नए संसद भवन का लोकार्पण किया गया जो कुल 971 करोड रुपए से बनी है नई संसद लोकसभा में 888 सांसदो और राज्यसभा में 300 सांसदों को समायोजित कर सकती हैं इसके इंजीनियर विमल पटेल और  अधिकृत निर्माता टाटा कंपनी द्वारा किया गया।

प्रमुख राष्ट्रीय सर्वे एवं विधेयक।

-महिला आरक्षण विधेयक या नारी शक्ति वंदन विधेयक के अनुसार लोकसभा और विधानसभा में एक तिहाई सीटें नये परिसीमन के बाद  महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।
-बिहार जातिगत सर्वे अक्टूबर 2023-सर्वे में 36.01% के साथ सबसे पिछड़े वोट बैंक है इसके बाद ओबीसी 27.12% है जिसमें सबसे बड़ा हिस्सा 14.26 प्रतिशत यादवों के पास है।

प्रमुख वैश्विक घटनाएं एवंआयोजन।


१-12वां विश्व हिंदी सम्मेलन 15 फरवरी 2023 को फिजी में आयोजित किया गया था।
२-विश्व जलवायु सम्मेलन कॉप 28 का आयोजन दुबई में किया गया जिसकी अध्यक्षता सुल्तान अल जावेद ने की थी।
३-23 सितंबर 2023 को हांगझो  चीन में 19वें एशियाई खेलों का शुभारंभ हुआ। इस  एशियन गेम्स में भारत कुल 107 पदकों (28स्वणृ 38 रजत और 41 कांस्य के )साथ चौथे स्थान पर रहा चीन कुल 382 पदको के साथ प्रथम स्थान पर बना रहा।
४-श्रीलंका में खेले गए एशिया कप क्रिकेट में भारत ने श्रीलंका को हराते हुए एशिया कप अपने नाम किया।
५-मालदीव के  नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू चुने गए।
६-पिछले साल फरवरी में शुरू हुआ रूस-यूक्रेन युद्ध  इस वर्ष में लगातार चलता रहा और पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया।
७-शनिवार 7 अक्टूबर 2023, सुबह-सुबह जब जब इजरायली नागरिक अपने पवित्र त्यौहार की छुट्टियां अपने घरों पर बिता रहे थे तब अचानक हमास के बंदूक धारियों ने और रॉकेट लॉन्चरों के द्वारा इसराइल के विभिन्न क्षेत्रों पर ताबड़तोड़ आक्रमण किए गए जिससे निपटने के लिए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू ने हमास के इस कृत्य को  युद्ध की श्रेणी में लाकर उसके खिलाफ़ युद्ध की घोषणा कर दी ।

 प्रमुख पुरस्कार और नियुक्तियां-2023

1-गोल्डन ग्लोब पुरस्कार  भारतीय फिल्म RRR  के सुपरहिट गीत। नाटू- नाटू को दिया गया फिल्म के निर्देश एस एस  राजमोली है।
2-1171 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र द्वारा असाधारण सेवा के लिए संयुक्त राष्ट्र मेडल से सम्मानित किया गया।
3-अजय बंगा को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने विश्व बैंक के अध्यक्ष के रूप में नामित किया वह डेविड मालपास का स्थान लेंगे जो अप्रैल 2024 को अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं।
4-बॉलीवुड कलाकार आयुष्मान खुराना को यूनिसेफ इंडिया के राष्ट्रीय राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया।
5-प्रख्यात इंजीनियर मीरा मूराटीर्आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लोकप्रिय  ग्रुप चैट जीपीटी का प्रभार सौंपा गया।

निधन! 

1-सुब्रत राय सहारा -सहारा ग्रुप के निर्माता 14 नंबर 2023 को उनकी मृत्यु हो गई तथा उन्होंने अपने जीवन काल में सहारा कंपनी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
2-बिशन सिंह बेदी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व स्पिनर बोलिंग को लोकप्रिय बनाने वाले बिशन सिंह बेदी का देहांत नई दिल्ली में 23 अक्टूबर 2023 को हो गया।
3-पाकिस्तान के निर्वासित पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन हो गया।

अन्य छोटी बड़ी घटनाएं जो वर्ष भर चर्चा का केंद्र बनी रही

१-सुप्रीम कोर्ट द्वारा जम्मू-कश्मीर के लिए अनुच्छेद 370 हटाना संवैधानिक प्रक्रिया है सुप्रीम कोर्ट द्वारा 30 सितंबर 20 24 तक जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव कराने का सरकार को निर्देश दिया गया  है।
२- झारखंड कांग्रेस से राज्यसभा सांसद धीरज साहू जिनके पास नगद 351 करोड रुपए प्राप्त हुआ उनकी डिक्शनरी शराब बनाने का कारखाना है अभी तक प्राप्त नगदी में सबसे अधिक नगदी  ई डी विभाग द्वारा उनके पास प्राप्त हुई।
३-रेलवे मैन- ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भोपाल गैस त्रासदी पर बनी फिल्म।
४-उत्तराखंड के जोशीमठ में भूस्खलन प्राकृतिक आपदा।
५-उड़ीसा में हुई रेल दुर्घटना जिसमें कई लोगों ने अपनी जान और माल का नुकसान किया।
६-उत्तरकाशी टनल हादसा। 12 नवंबर2023  से 41 श्रमिकों को निकालने की प्रक्रिया उत्तराखंड में हुई आखिरकार सभी श्रमिकों को निकाल लिया गया।
७-निमिष प्रिया। केरल की एक नर्स जिसे यमन की एक अदालत ने 6 दिसंबर 2023 को एक व्यक्ति की हत्या के मामले में मौत की सजा दिया।
८-कंबाइंड मैरिटाइम फोर्सज-अमेरिका की नेतृत्व की इस संस्था में भारत पूर्ण सदस्य बनेगा इस संस्था का कार्य जल क्षेत्र में नान -स्टेट ऐक्ट  का मुकाबला करके इंटरनेशनल रूल स्थापित करना है इसका मुख्यालय बहरीन में है।
९-डीप फेक-  इसमें किसी भी तस्वीर ऑडियो या वीडियो को फर्जी दिखाने के लिए ए  आई का इस्तेमाल कर फर्जी सामग्री का निर्माण कर प्रसारित कर वायरल किया जाता है।
१०-महुआ मोइत्रा। तृणमूल कांग्रेस सांसद इन पर पैसे लेकर सवाल पूछने का आरोप है पूरे वर्ष उनकी भी चर्चा राजनीति में बनी रही।
FAQ 

1-दुल्बी बीवी कौन है?
-8 वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद। गुवाहाटी हाई कोर्ट ने इन्हें भारतीय नागरिक घोषित कर दिया।
2-महादेव ऐप क्या है?
-दुबई से संचालित। इस ऐप को ऑनलाइन सट्टा खेलने के लिए आ आरोप लगे हैं

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Happy Deepawali

Noble prize 2023

Goa mukti divas