ICC Cricket World cup



 ICC Cricket World cup (Men)  -2023 इतिहास से लेकर वर्तमान तक।

क्रिकेट विश्व में फुटबॉल के बाद दूसरा सबसे ज्यादा देखने वाला खेल है जबकि एशिया में क्रिकेट के प्रति दीवानगी हमेशा नंबर एक पर बनी रहती है। आईसीसी वर्ल्ड कप क्रिकेट का सबसे बड़ा आयोजन है जिसे प्रति 4 वर्ष में आयोजित किया जाता है। तो आइए जानते हैं ICC Cricket World cup (Men) के बारे में

ICC cricket World Cup 2023

ICC Cricket World Cup History.

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत 1975 में इंग्लैंड में हुई। तब उसे प्रूडेंशियल वर्ल्ड कप के नाम से जाना जाता था
वर्तमान में। इसका 13वां संस्करण वर्ष 2023 में भारत में आयोजित किया जा रहा है
प्रथम वर्ल्ड कप 
साल 1975 में इंग्लैंड में आयोजित किया गया जिसको वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपने नाम पर किया।
दूसरा वर्ल्ड कप 
1979 में इंग्लैंड में पुनः खेला गया जिसे वेस्टइंडीज ने मेजबान इंग्लैंड को हराकर अपने नाम पर किया

तीसरा वर्ल्ड कप 
1983 में इंग्लैंड और वेल्स में आयोजित किया जिसमें भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर यह वर्ल्ड कप अपने कब्जे में किया।
India won cricket world cup 1983
You can also read https://mymytruedream121234.blogspot.com/2023/10/israel-hamas-conflict.html
वर्ल्ड कप का चौथा संस्करण
 वर्ष 1987 में आयोजित किया गया जिसे रिलायंस कप के नाम से जाना गया। इसका आयोजन भारत और पाकिस्तान में सम्मिलित रूप से हुआ  जिसको ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर अपने कब्जे में लिया यह इंग्लैंड के बाहर प्रायोजित होने वाला पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप था इसमें ओवर की  संख्या 60 से घटकर 50 कर दिया गया है जो कि वर्तमान में भी कार्यरत है।
क्रिकेट वर्ल्ड कप का पांचवा संस्करण
1992 का आयोजन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में सम्मिलित रूप से हुआ इस बेशन और हेजेस विश्व कप के नाम से जाना जाता है पाकिस्तान ने इसमें इंग्लैंड को हराकर यह वर्ल्ड कप अपने नाम पर किया।
क्रिकेट वर्ल्ड कप का छठवां संस्करण 
वर्ष 1996 में भारत पाकिस्तान व श्रीलंका के संमनवय में  आयोजित किया गया। इससे विंल्स विश्व कप के नाम से जाना जाता है। इस में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर यह  विश्व कप अपने नाम पर किया।
सातवां विश्व कप संस्करण 
वर्ष 1999 में इंग्लैंड, स्कॉटलैंड ,वेल्स व नीदरलैंड के संमन्वय में आयोजित किया गया। इसे आईसीसी विश्व कप के नाम से ही जाना गया। इस टूर्नामेंट को ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराकर अपने नाम पर किया।
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का आठवां संस्करण 
वर्ष 2003 में। दक्षिण अफ्रीका-जिंबॉब्वे और केन्या में आयोजित किया गया इसके विजेता ऑस्ट्रेलिया था जिसने भारत को हराकर इस संस्करण पर अपना कब्जा जमाया।
 क्रिकेट के नवे संस्करण
 का आयोजन वेस्टइंडीज में वर्ष 2007 में हुआ जिसे ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को हराकर अपने नाम पर किया।
दसवीं क्रिकेट विश्व कप 
 का आयोजन सम्मिलित रूप से भारत ,श्रीलंका और बांग्लादेश में वर्ष 2011 में हुआ। भारत ने मुंबई के वानखेड़े में श्रीलंका को हराकर दूसरी बार विश्व कप जीता। घरेलू धरती पर पहली बार विश्व कप जीतने वाला भारत देश बना। युवराज सिंह को मैन ऑफ द टूर्नामेंट प्रदान किया गया।
>
India won  cricket World Cup 2011

11वां विश्व कप 
वर्ष 2015 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की मेजबानी में हुआ जिसे ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर अपने नाम पर कर लिया।
12 वां क्रिकेट विश्व कप 
का आयोजन वर्ष 2019 में इंग्लैंड और वेल्स में सम्मिलित रूप से आयोजित किया गया। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के मध्य फाइनल टाई रहा किंतु सुपर ओवर में भी बराबरी रहने पर बाउंड्री काउंट बैक नियम के आधार पर इंग्लैंड को विजय घोषित किया गया।

ICC World Cup 2023.

13 वें  क्रिकेट विश्व कप का आयोजन 5 अक्टूबर से 19 नवंबर 2023 के मध्य भारत में होना है, जिसमें कुल प्रतिभागियों की संख्या 10 है एवं 48 मैच खेले जाने हैं।

 क्रिकेट वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार वेस्टइंडीज को उसमें क्वालीफाई ना होने के कारण खेलने का मौका नहीं मिला है

 इसका उद्घाटन समारोह 4 अक्टूबर 23 को होना था जिसको रद्द करके  केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया 

वर्ष 2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप का आधिकारिक टीम गीत,दिल कहे जश्न मनाए' की रचना प्रीतम द्वारा की गई 
यह पहला वर्ल्ड कप है जिसमें निर्धारित समय में 50 ओवर नहीं पूरे करने पर टीम को दंडित किया जाएगा 
इसका आयोजन भारत के 10 अलग-अलग शहरों में किया जाएगा 
पहले सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े में व दूसरा ईडन गार्डन कोलकाता में होगा जबकि फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा 
इस आयोजन में भारत के एकमात्र अंपायर नितिन मेनन है जबकि चार मैच रेफरियों में भारत के जवागल  श्रीनाथ को शामिल किया गया है 
विजेता को चालीस लाख  डॉलर व सहविजेता को इसी रकम का आधा दिया जाएगा।
World Cup 2023 Winner Australia 



FAQ 

1.आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन कहां हो रहा है?

-भारत में 

2.आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के शुभंकर का क्या नाम है?

-आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के शुभंकर का नाम क्रिक्टोवर्स है जो लैंगिक समानता के सिद्धांत पर आधारित है।

3.आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का पहला मैच किन दो टीमों के मध्य हुआ?

-आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के मध्य हुआ जिसमें न्यूजीलैंड विजयी रहा।

4.वर्ल्ड कप के इतिहास में टाइम आउट होने वाले पहले खिलाड़ी का नाम बताइए?

-एंजेलो मैथ्यू पहले  क्रिकेट खिलाड़ी हैं जिनको  वर्ल्ड कप में टाइम आउट द्वारा आउट घोषित किया गया यह मैच श्रीलंका  बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 में खेला गया।

5-वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल किन दो  टीमों के मध्य  खेला गया?

-वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमी फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के मध्य खेला गया जिसमें  न्यूजीलैंड को भारत ने 70 रन से हराया।

6-वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा सेमीफाइनल किन दो टीमों के मध्य खेला गया?

-वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के मध्य खेला गया जिसमें आस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से पराजित किया।

7-वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल किन दो टीमों के बीच खेला गया?

-वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के मध्य खेला गया जिसमें आस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया

8-वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी किसने की

-वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस रहे।

9-आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 प्लेयर आँफ  टूर्नामेंट अवार्ड किसे दिया गया?

-आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 प्लेयर आँफ  टूर्नामेंट अवार्ड भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली को दिया गया।

10-ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप क्रिकेट कितनी बार जीता

-क्रिकेट मेंस वर्ल्ड कप के इतिहास में सर्वाधिक छह बार ऑस्ट्रेलिया ने इस कप को अपने नाम कराया।

11-आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन कहां होना है? 

-आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन सम्मिलित रूप से दक्षिण अफ्रीका जिंबॉब्वे और नामीबिया में होना है। 

Exam point https://www.facebook.com/100079829259967/posts/pfbid033S2XYyDwoC6sZ8e6KJ5rmrCyC1Y72uTjfGCcydfsggrDcT1PuT9YVTrzdrhZHgPCl/

The details  is 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Happy Deepawali

Noble prize 2023

Goa mukti divas