White tiger safari
प्रकृति का आकर्षक व अनमोल उपहार सफेद बाघ (White tiger) निसंदेह कुछ संख्या में आज पूरे विश्व में पाए जाते हैं लेकिन वन्य प्राणियों को प्यार करने वालों को इनको जीवंत नजदीक से देखना किसी चमत्कार से कम नहीं होता है आज जब पूरे विश्व में कुछ ही सफेद बाघ बचे हैं जिनमें सबसे अधिक संख्या भारत में है ऐसे ही चमत्कारों को जमीन पर लाने के लिए मध्य प्रदेश शासन ने व्हाइट टाइगर सफारी की स्थापना की है।
White tiger safrai mukundpur satnaव्हाइट टाइगर से संबंधित कुछ महत्तवपूर्ण बिंदु
यह एक बंगाल टाइगर की प्रजाती है जो 10000 में एक पाया जाता है
27 मई 1991 को पहला व्हाइट टाइगर मोहन जो कि रीवा के जंगलों में दिखा महाराजा रीवा द्वारा अपने क्षेत्र में लाया गया।
व्हाइट टाइगर भारत मैं केवल चार जगह पर पाए जाते हैं
1. बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान
2. सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान
3 नीलगिरि हिल्स
4.कांजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
White tiger safari mukundpur satna mp
मुकुंदपुर सफारी 75 एकड में फैला हुआ है भारतीय बाघ कल्याण संघ के अनुसर विश्व में लगभाग 200 सफेद बाघ पाए जाते हैं। महाराजा मार्तड सिंह जी जूदेव सफेद टाइगर सफारी यह सतना मध्य प्रदेश के मुकुंदपुर में स्थिति है और यह भारत की एकमात्र White tiger safari है।यहां पर 40 संकटग्रस्त वनजीवन एवं 60 गैर संकटग्रस्त वन्य प्राणियों को भी रखा गया है यह रीवा से 15 किलोमीटर व सतना से 55 किलोमीटर की दूरी पर है यह बीहड नदी के किनारे स्थित है है जो जून 2015 में निर्माण करा के अप्रैल 2016 में लोगों के लिए खोल दिया गया।
You can also readhttps://mymytruedream121234.blogspot.com/2023/09/ganesh-chaturthi.html
व्हाइट टाइगर सफारी कैसे जाये।
व्हाइट टाइगर सफारी कोलकाता -मुंबई रेल मार्ग पर स्थिति, सतना जंक्शन के नजदीक स्थिति है।सतना हवाई व रेलवे क्षेत्र, एवं सड़क परिवहन से पूरे भारत से जुड़ा हुआ है, नजदीकी रेलवे स्टेशन, सतना एवं रीवा है, जबकी नजदीकी हवाई अड्डा, जबलपुर, एवं इलाहाबाद में उतरकर व्हाइट टाइगर सफारी को देखा जा सकता है।
c
व्हाइट टाइगर सफारी कब जाये?
विशेष
यह व्हाइट टाइगर सफारी सफेद शेरों के लिए उनका प्राकृतिक रहवास है और वह ज्यादा मात्रा में एवं बिना किसी का नुकसान किए घूमते रहते हैं इसके अलावा यहां भालू मगरमच्छ ,चीता एवं अन्य प्रकार के जंगली जानवर भी देश के विभिन्न स्थानों से लाए गए हैं जो पयृटक को देखने के लिए बहुत बड़ा आकर्षण है सफारी में लोगों की सुरक्षा एवं वन्यजीवन की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन के कार्य में सहयोग करें और किसी भी तरह से वन्यजीवन को नुक्सान नहीं पहुंचाया जाना चाहिए और नियमों का अनुसरण पूर्णतया करना चाहिए।
The details also availablehttps://whitetigersafari.in/
FAQ
सफेद बाघ सफारी कहां पर है?
सतना मध्य पृदेश

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें