Ganesh chaturthi

Ganesh chaturthi गणेश चतुर्थी का महत्व कब और कैसे मनाया जाता है ।

देवो में सर्वप्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश के जन्म दिवस को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है श्री गणेश को बुद्धि और सिद्धि के देवता के रूप में जाना जाता है निसंदेह गणपति जैसा सीधा, सरल चरित्र बहुत कम देखने को मिलता है।

Ganesh chaturthi image

गणेश चतुर्थी कब मनाया जाता है? 

भादपृद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि से गणेश उत्सव की शुरुआत होती है यह पर्व 10 दिनों तक चलता है और भक्तगण अपनी सुविधा अनुसार इसको अपने घरों में झांकियां के रूप में गणपति बप्पा को विराजते हैं।    

गणेश चतुर्थी कैसे मनाया जाता है।

 इस दिन विधि विधान से गणेश जी की मूर्ति लाकर उसको स्थापित किया जाता है और नित्य प्रतिदिन सुबह-शाम उसकी आरती किया जाता है और पृसाद के रूप में फल फूल और उनका मनपसंद भोजन मोदक और गुझिया के रूप में भोग लगाकर भक्तों को वितरित किया जाता है और घर की महिलाएं और बुजुर्ग औरते भगवान गणेश की स्तुति के रूप में भजन गाती है।

Ganesh chaturthi bhog

You can also readhttps://mymytruedream121234.blogspot.com/2023/09/mobiquik-app.html

गणेश चतुर्थी पूजन का महत्तव 

देवो में देव महादेव के पुत्र सभी देवताओं के प्रिय और लाडले हैं इसलिए जो इनका पूजन पूरे विधि विधान से परिवार सहित करते हैं उनके परिवार में धन संपदा वा शांति सदैव बनी रहती है उनके सभी बिगड़े काम बन जाते हैं और मनवाछिंत फल  प्राप्त होता है।

गणेश विसर्जन

 पूरे 10 दिन रहने के बाद जब गणेश विसर्जन की बारी आती है तो ऐसा लगता है जैसे  परिवार का कोई सदस्य उनसे दूर जा रहा हो समुचा परिवार नम् आंखो से  गणपति की विदाई देने के लिए तैयार रहता है और अगले बरस का  इंतजार करता है कि फिर गणेश जी आएंगे और उनके परिवार में सुख शांति समृद्धि बनाकर रखेंगे समूचा परिवार उनसे आशीर्वाद लेता है कि उनके परिवार में गणपति की कृपा लगातार बनी रहे।

Ganesh visarjan image
विशेष

आजादी के समय गणेशोत्सव महाराष्ट्र सहित पूरे भारत में स्वतंत्रता का प्रतीक बन गया था। जिसे 1893 में लोकमान्य बाल गंगा धार तिलक द्वार अंग्रेजो के विरुद्ध और भारतीय गौरव वा अस्मिता जगाने का मध्यम बनाया गया और आज भी केवल महाराष्ट्र में 50000 से ज्यादा सार्वजनिक पूजा पंडाल है

The source link ishttps://en.m.wikipedia.org/wiki/Ganesh_Chaturthi

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Happy Deepawali

Noble prize 2023

Goa mukti divas