Welcome 2024

 Welcome  2024


समय की घड़ी किसी के लिए रुकने वाली नहीं है। नए उत्साह नई उमंग के साथ वर्ष 2024 हमारे  जीवन में नई आशा व ऊर्जा का संचार करते हुए आ रहा है वर्ष 2024 में 366 दिन हैं। यह एक लीप वर्ष है. आइए करते हैं वेलकम 2024 (Welcome 2024)को-
Welcome 2024


प्रमुख अंतरराष्ट्रीय घटनाएं जो वर्ष भर चर्चा का केंद्र बनी रहेगी।

१-संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2024 को अंतरराष्ट्रीय कैमलिड वर्ष  घोषित किया। इसका उद्देश्य विश्व के 90 देश में पाए जाने वाले शाकाहारी ऊंट के बारे में जानकारी व जागरूकता पैदा करना ताकि इनका जीवन स्तर बढ़ाया जा सके।
२-विश्व मौसम संगठन(WMO)  ने एल नीनो की उपस्थिति अप्रैल 2024 तक बताई है। इससे मौसम के मिजाज पर असर पड़ेगा। वह तापमान में वृद्धि होगी।
३-T20 विश्व कप 4 से 30 जून को अमेरिका और वेस्टइंडीज में होना है
४--26 जुलाई 2024 से 11 अगस्त 2024 तक ओलंपिक फ्रांस की राजधानी पेरिस में खेला जाएगा।
ओलंपिक के चार प्रकार! होते हैं 
1.ग्रीष्मकालीन
2. शीतकालीन
3. पैरालंपिक और 
4.राष्ट्रीय ओलंपिक समिति
५-लड़कों का अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 19 जनवरी से दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा
६-विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप जून 2024 में नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

राष्ट्रीय घटनाएं जो वर्ष भर चर्चा का केंद्र बनी रहेंगे।

1-उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर  की प्राण प्रतिष्‍ठा 22 जनवरी 2024 को होने जा रही है। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य यजमान होंगे। 
2-भारत में 18वीं लोकसभा के सदस्यों के चुनाव के लिए अप्रैल और मई 2024 तक लोकसभा चुनाव होने की उम्मीद है (Lok Sabha Elections 2024). लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होना है। 
3 इस साल  2024 में 4 ग्रहण लगने वाले हैं जिसमें से 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण होंगे।  साल का पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल 2024 माह में लगने वाला है। हालांकि यह ग्रहण भारत में नहीं नजर आने वाला है।
4-ISRO ने सूरज की स्टडी करने वाले सोलर प्रोब Aditya को L1 को प्वाइंट पर सफलतापूर्वक पहुंचा दिया है. यान को L1 प्वाइंट  हैलो ऑर्बिट में डाल दिया गया है. अब धरती से करीब 15 लाख किलोमीटर दूर से आदित्य L1सैटेलाइट सूरज की स्टडी अगले पांच साल तक करता रहेगा.

FAQ 
1-एल नीनो क्या है? 
-एल नीनो जिसका अर्थ है बाल मसीह यह पेरु  तट पर दिसंबर में उत्पन्न होने वाली गर्म समुद्री जलधारा है इससे मौसम चक्र बुरी तरह प्रभावित होता है और इससे सुखा और बाढ़ की परिस्थितियों बन जाती हैं।
2-ला नीना क्या है? 
-यह प्रशांत महासागर में उठने वाली ठंडी जलधारा है।
3-भारत ने ओलंपिक 2021 में कुल कितने पदक जीते थे? 
-भारत ने ओलंपिक 2021 में कुल सात( एक स्वर्ण ,दो रजत व चार कांस्स) पदक जीत कर पदक तालिका में 48 में क्रम में रहा।
-ओलंपिक 2021 में स्वर्ण नीरज चोपड़ा ने। (जैवलिन थ्रो) भाला फेंक प्रतियोगिता में जीता।
-ओलंपिक 2021 में रजत पदक रवि दहिया ने कुश्ती व मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में प्राप्त किया।
-ओलंपिक 2021 में कांस्य  पीवी सिंधु बैडमिंटन, लवलीन बॉक्सिंग ,बजरंग पुनिया कुश्ती व भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को हराकर 41 वर्षों बाद।जीता। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Happy Deepawali

Noble prize 2023

Goa mukti divas