आसान नहीं होता रतन टाटा बनना

 

आसान नहीं होता रतन टाटा बनना 


एक सामान्य सा दिखने वाला आदमी कितना गंभीर ,दूरदर्शी राष्ट्र प्रेमी और राष्ट्रीय विषयों पर कितना विनम्र व उत्साही हो सकता है इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है -सर रतन टाटा ,जिस पीढ़ी ने  उनके कार्य प्रणाली व सादगी को जीवंत देखा है उनके लिए इस युग में उनसे बड़ा मोटिवेशनल और कोई ढूंढना मुश्किल होगा उनकी गंभीरता को देखकर यकीनन हमें गागर में सागर भरने की कलम  विकसित करनी पड़ेगी

रतन टाटा एक जीवंत व्यक्तित्व
Ratan tata a Nobel personality 

जन्म एवं बचपन 


रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर, 1937 को मुंबई में एक पारसी परिवार में हुआ। इनके पिता नोवल  टाटा थे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई में और स्नातक न्यूयॉर्क शहर अमेरिका से हुई।


Noble thought 

दान देना आसान नहीं होता। 

रतन टाटा एक ऐसे  व्यवसायी थे जिन्हें लोगों का सहयोग करना एवं स्वच्छ एवं साफ-सुथरे उद्देश्यों को हमेशा ही दान करके बढ़ाने में सहयोग करते रहते थे।वर्ष 2008 में टाटा ने जहां से स्नातक किया कार्नेल विश्वविद्यालय न्यूयॉर्क को 50 मिलियन डॉलर का दान दिया। विश्वविद्यालय के इतिहास में आज तक इतना बड़ा दान किसी के द्वारा नहीं किया गया।टाटा ग्रुप में कोरोना बीमारी के समय 1500 करोड रुपए दान दिए। वहीं टाटा ग्रुप ने अब तक 102.4 बिलियन डॉलर का दान दिया है जो सर्वाधिक है।

 सादगी भरा जीवन!


 टाटा कंपनी के मालिक का ओहदा  रखते हुए भी उनका सादगी भरा  जीवन ,आम आदमी सा पहनावा ,गंभीर व्यक्तित्व उन्हें भीड़ में हमेशा बड़ा बनाता था सादगी ऐसी की उनको न जाने वाला व्यक्ति उन्हें कोई सामान्य कर्मचारी समझ ले और आज के समय में मामूली  फोन रखना  और सामान्य गाड़ी से चलना यह रतन टाटा ही कर सकते थे। 

नवाचार एवं रिस्क लेने की क्षमता।


 रतन टाटा 1991 से 2012 तक टाटा समूह के अध्यक्ष थे 1991 में बदलती भारतीय परिस्थितियों से सीख कर उन्होंने विश्व के अनेक देशों में टाटा ग्रुप को स्थापित किया इसमें 1994 में दक्षिण अफ्रीका में टाटा अफ्रीका होल्डिंग 1998 में टाटा मोटर्स नेवाणिज्ययिक  वाहनों के निर्माण  का नेतृत्व किया 2008 में टाटा मोटर्स में जगुआर लैंड रोवर का एक बड़ा अधिग्रहण किया इसके अलावा टेटली  व कोरस   अधिग्रहण इन्हीं के समय किया गया


आम आदमी का सपना टाटा नैनो! 

आम आदमी के कार का सपना टाटा नैनो इसका निर्माण 2008 में इन की दुरर्दशितता  एवं आम आदमी के लिए सपने को साकार कर उनको अपनी कार  रखने की इच्छा पूरी करने का था
Dream car a common man
 also read Happy-deepawali

* रतन टाटा आजीवन अविवाहित रहे। उन्होंने अपने संबंधों के बारे में खुलकर चर्चा की। वह हमेशा रिश्तों को  व अपने चाहने वालों को सम्मान किया।

* उनके नेतृत्व में टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया को 2021 में पुनः अधिग्रहण किया जो भारत के प्रमुख एअरलाइंस थी। पूर्व में यह एयरलाइंस टाटा ग्रुप की ही थी।
* टाटा ग्रुप ने दवाई कंपनी एक मिलीग्राम का अधिग्रहण किया।

पुरस्कार और सम्मान। 


१-ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया वर्ष- 2023 
२-असम वैभव वर्ष- 2021 
३-ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द आर्डर ऑफ़ द ब्रिटिश अंपायर वर्ष -2014 
४-पदम विभूषण भारत सरकार वर्ष- 2008 
५-महाराष्ट्र विभूषण वर्ष -2006 
६-पद्म भूषण भारत सरकार वर्ष-2000

विचार जो नई पीढ़ी को हमेशा लीडरशिप प्रदान करते रहेंगे


Ratan thaught 
@"सच्ची लीडरशिप का मतलब कमान अपने हाथ में लेना नहीं है। इसका मतलब है उन लोगों की परवाह करना है जिनकी कमान आपके हाथ में हैं "
@"जीवन में उतार-चढ़ाव, सफलता, असफलता दोनों बहुत जरूरी हैं। ECG  में भी जब लाइन एकदम सीधी चलने लगे तो इसका मतलब है कि हम जीवित नहीं रहे।"

@"अगर तुम बहुत तेज चलना चाहते हो तो बेहतर होगा कि अकेले ही चलो लेकिन अगर बहुत देर तक और दूर तक चलना चाहते हो तो दूसरों को साथ लेकर चलो।"

@"राष्ट्र के बारे में मैं आशावादी हूं। हमारे देश में उद्यमशीलता का स्तर शायद सबसे अधिक है हमें इसका दोहन करने की आवश्यकता है"

@"हमें भारतीय उद्यमियों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। महत्वपूर्ण परिवर्तन यह है कि हमारे पास ऐसी स्थिति है जहां कुछ युवा लोग एक साथ मिल सकते हैं। एक विचार प्राप्त कर सकते हैं और उस विचार को स्थापित करने और लागू करने के लिए धन प्राप्त कर सकते हैं जो 5 साल पहले मौजूद नहीं था।"

@"जीत में विनम्र और हर में गरिमा पूर्ण बने रहना।"

@"सफलता का असली पैमाना सिर्फ यह नहीं है कि अपने जीवन में कितना कुछ हासिल कर लिया बल्कि यह है कि आपने दूसरों की जिंदगियों पर कितना असर डाला।"

@"अपने जीवन में सबसे ज्यादा ताकत और हिम्मत का काम मैंने तब किया जब अपने इमोशंस को पूरी दुनिया के सामने रखा।"

@"जीवन में हमें इतना पैसा ईमानदारी से कमाना चाहिए की महंगी से महंगी चीज भी हमें सस्ती लगने लगे"
@"हिंदी फिल्मों में मुंबई के रेस्टोरेंटों से ज्यादा टोमेटो केचप का उपयोग होता है।"





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Happy Deepawali

Noble prize 2023

Goa mukti divas