Australian open tennis grand slam 2024
ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस ग्रैंड स्लैम, 2024
(Australian Open Tennis Grand Slam, 2024.)
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में साल का पहला ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस 14 से 28 जनवरी के मध्य आयोजित किया जा रहा है।यह टेनिस कैलेंडर का सबसे पहले खेला जाने वाला ग्रैंड स्लैम है। यह हार्ड कोर्ट में खेले जाने वाला ग्रैंड स्लैम है।इसकी शुरुआत 1905 में हुई थी।1969 में इसका आधिकारिक रूप से नाम ऑस्ट्रेलियाई ओपन रख दिया गया,तो आईए जानते हैं कुछ दिलचस्प बातें ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस ग्रैंड स्लैम 2024(Australian open tennis grand slam 2024) के बारे में।
![]() |
| Australian open tennis grand slam 2024 |
टेनिस क्या है और कैसे खेला जाता है?
टेनिस एकल या युगल खिलाड़ियों के मध्य खेला जाने वाला खेल है। इसमें खिलाड़ी तारों से बने बल्ले जिसे रैकेट कहते हैं के द्वारा टेनिस गेंद जो की रबड़ की बनी होती है खोखली एवं गोल होती है को मैदान में जिसे कोर्ट कहते हैं इसे जाल के ऊपर से खेलते हैं।इस खेल में गेंद को विरोधी सतह पर एक टपका खिलाने के उद्देश्य खेला जाता है। ऐसा करने पर पॉइंट या अंक प्राप्त होते हैं और इन अंकों के आधार पर हार या जीत तय होती है।
टेनिस का इतिहास और आयोजन।
टेनिस की शुरुआत फ्रांस में मध्य काल में मानी जाती है।टेनिस के 1 वर्ष में 4 ग्रैंड स्लैम आयोजित किए जाते हैं जिन्हें मेजर कहा जाता है। सबसे पहला ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन होता है इसकी शुरुआत जनवरी में होती है मई और जून में फ्रेंच ओपन खेला जाता है तीसरा ग्रैंड स्लैम विंबलडन होता है जो की जुलाई माह में आयोजित होता है वर्ष का आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन होता है जिसका आयोजन अगस्त- सितंबर माह में किया जाता है।इसका आयोजन अंतरराष्ट्रीय टेनिस फेडरेशन द्वारा किया जाता है।
ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस ग्रैंड स्लैम 2024, इनामी राशि।
ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस के 2024 टूर्नामेंट में इनाम में कुल 477 करोड रुपए की राशि बांटी जानी है।
-महिला और पुरुष सिंगल्स वर्ग के लिए एक समान इनामी राशि रखी गई है ।
-सिंगल्स में जीतने वाले खिलाड़ियों को लगभग 18 करोड़ की राशि इनाम में दी जानी है।
-महिला, पुरुष और मिक्स डबल जीतने की ईनामी राशि 4 करोड़ 12 लाख रुपए है।
ऑस्ट्रेलिया ओपन टेनिस 2023 के विजेता
एकल पुरुष विजेता- नोवाक जोकोविच (सर्बिया)
महिला एकल-Aryna Sabalenka
FAQ
1-ऑस्ट्रेलिया ओपन पुरुष में सर्वाधिक किसने जीता?
-ऑस्ट्रेलिया ओपन पुरुष में सर्वाधिक नोवाक जोकोविच ने 10 बार जीता।
2-महिलाओं में सर्वाधिक किसने ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस जीता?
-महिलाओं में सर्वाधिक मारर्गेट कोर्ट ने 11 बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस जीता। कोर्ट ने अभी तक सर्वाधिक ₹24 ग्रैंड स्लैम जीते हैं।
3-सबसे पुराना ग्रैंड स्लैम कौन है?
-विंबलडन विश्व का सबसे पुराना ग्रैंड स्लैम है जो पहली बार सन 1877 में लंदन में आयोजित किया गया था यह 2019 से घास के कोर्ट पर खेला जाता है इसमें प्रतिभागी पूरी तरह सफेद ड्रेस में खेलते हैं।विंबलडन वर्ष 2023 पुरुष विजेता स्पेनिश खिलाड़ी कारलोस अल्का राज है।
4-मिट्टी पर कौन सा ग्रैंड स्लैम खेला जाता है?
-मिट्टी पर फ्रेंच ओपन ग्रैंड स्लैम खेला जाता है। इसके 2023 के पुरुष विजेता नोवाक जोकोविच है।
5-US ग्रैंड स्लैम किस तरह के मैदान पर खेला जाता है और उसके वर्तमान विजेता कौन है?
-US ग्रैंड स्लैम वर्ष का सबसे अंतिम में खेले जाने वाला ग्रैंड स्लैम है जो की हार्डकोर्ट में खेला जाता है और उसके वर्तमान पुरुष चैंपियन नोवाक जोकोबिच है।
6-नोवाक जोकोविच ने वर्ष 2023 में कौन सा ग्रैंड स्लैम नहीं जीता है।
-विंबलडन ग्रैंड स्लैम।
7-वर्ष 2023 में किस भारतीय खिलाड़ी की जोड़ी ने मिश्रित युगल के फाइनल में खेला।
-सानिया मिर्जा और रोहित बोपन्ना की युगल जोड़ी नेऑस्ट्रेलियाई ओपन 2023 के मिक्स ग्रुप में फाइनल में खेले।
8-वर्ष 2024 ऑस्ट्रेलिया ओपन टेनिस में किस भारतीय खिलाड़ी पर पूरे भारत की निगाहें टिकी हुई?
-सुमित नांगल।
Details available https://en.wikipedia.org/wiki/2023_Australian_Open

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें