Davis cup 2023

 Davis cup 2023 इतिहास से लेकर वर्तमान तक

लॉन टेनिस का विश्व कप कहा जाने वाला यह सबसे पुरानी टेनिस की प्रतिस्पर्धा में से एक है। यह  एकल व युगल प्रतिवर्ष खेले जाने वाली पुरुष प्रतिस्पर्धा है जिसका आयोजन प्रति वर्ष आई टी एफ  द्वारा किया जाता है। महिलाओं के लिए इसका समकक्ष बिली  जॉन किंग कप है जिसे पहले फेडरेशन कप (1963-1995)और फेड  कप के नाम से fजाना जाता था
आईए जानते हैं डेविस कप (Davis cup 2023)के इतिहास से लेकर वर्तमान तक।
Davis cup 2023 won Italy 


डेविस कप का इतिहास।(History of Davis Cup.)

डेविस कप की शुरुआत करने का श्रेय अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी और राजनेता डिवाइट आँफ डेविस को जाता है जिनकी मेहनत और प्रयासों से इस कप की शुरुआत 1900 ई़ में हुई और उसकी ट्रॉफी स्वयं के फंड से $1000 में खरीदा। इस ट्रॉफी का डिजाइन अंग्रेज रोल्ड  रोड्स ने तैयार किया। पहला मैच 1900 में अमेरिका और ब्रिटेन( ब्रिटिश द्वीप )के मध्य बोस्टन में खेला गया आइए जानते हैं डेविस कप के टाइमलाइन के बारे में।
१.सन 1905 में बेल्जियम ऑस्ट्रिया, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया शामिल हो गए।
२.शुरू में इसे लॉन टेनिस चैलेंज का नाम दिया गया था।
३.सन 1923 में टीमों को 2 जोन, अमेरिका व यूरोप जोन में बांटा गया।
४.1955 में एक तीसरा क्षेत्र पूर्वी क्षेत्र जोड़ा गया।
५.सन 1966 में यूरोप जोन को यूरोप जोन ए एवम  यूरोप जोंन बी में बांटा गया।
६.सन 1950 से 1967 तक ऑस्ट्रेलिया ने प्रतियोगिता में अपना दब-दबा बनाए रखा तथा 18 वर्षों में 15 बार डेविस कप अपने नाम किया।
७.सन 1972 में प्रारूप को नॉकआउट टूर्नामेंट में बदलागया ताकि चैंपियन को हर राउंड में कड़ी स्पर्धा का सामना करना पड़े।
८.सन 1974 में पहली बार भारत और दक्षिण अफ्रीका फाइनल में पहुंचे।
९.1981 में प्रतियोगिता के प्रारूप में 16 सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय टीम में भाग लेती हैं जबकि अन्य सभी टीमें तीनों अपने समूहों में प्रतिस्पर्धा करती हैं।

डेविस कप का वर्तमान प्रारूप।(Current format of Davis Cup.)

वर्तमान डेविस कप के प्रारूप में विश्व समूह की 18 टीमें। चार राउंड का एलिमिनेशन राउंड खेलती हैं जिनकी रैंकिंग आईटीएफ द्वारा की जाती है गत चैंपियन वा उपविजेता सदैव शीर्ष दो टीमें होती हैं पहले दौर के मैचों को हारने वाली टीमों को प्ले ऑफ दौर में भेजा जाता है जहां वह क्षेत्रीय ग्रुप के विजेताओं के साथ खेलते हैं प्ले आँफ गृप के विजेता अगले साल के टूर्नामेंट के विश्व ग्रुप में खेलते हैं जबकि हारने वाले अपने संबंधित क्षेत्रीय ग्रुप के ग्रुप वन में खेलते हैं।

क्षेत्रीय क्षेत्रों को चार समूह में बांटा गया है। ग्रुप वन और दो एलिमिनेशन राउंड खेलते हैं जिसमें हारने वाली टीमों को निचले ग्रुप तीन व चार में खेलना पड़ता है। यह राउंड रोबिन टूर्नामेंट खेलते हैं।

प्रत्येक मुकाबले में पांच मैच होते हैं। विजेता टीम को पांच में से तीन या अधिक मैच जीतने होते हैं, इसमें चार सिंगल व एक डबल मुकाबले होते हैं। पहले दिन सिंगल दो मुकाबले व दूसरे दिन एक डबल मुकाबला होता है अंतिम दिन रिवर्स एकल होते हैं।

भारत और डेविस कप!(India and Davis Cup)


सन 1974 डेविस कप के 63वें संस्करण में पूर्वी जोन  में ऑस्ट्रेलिया को हराकर प्रवेश किया व सेमीफाइनल में सोवियत संघ को हराकर फाइनल में एंट्री मारी। दक्षिण अफ्रीका के रंगभेद नीति के विरोध में भारत ने फाइनल के लिए दक्षिण अफ्रीका जाने से मना कर दिया परिणाम स्वरुप दक्षिण अफ्रीका विजयी रहा।
 भारत ने मोरक्को को चार  एक से हराकर 2023 विश्व एक प्ले ऑफ ग्रुप में क्वालीफाई किया। 
FAQ 

1-डेविस कप में रबर का मतलब क्या होता है?
-डेविस कप में रबर का मतलब व्यक्तिगत मैच होता है।
2.डेविस कप में टाई का मतलब क्या होता है?
-डेविस कप में टाई  का मतलब एलिमिनेशन राउंड होता है।
3.वर्ष 2023 का डेविस कप किसने जीता?
-वर्ष 2023 का डेविस कप इटली ने ऑस्ट्रेलिया को हरा कर दूसरी बार जीता। इससे पूर्व 1976 में इटली ने  डेविस कप जीता था।
4.भारत ने कितनी बार डेविस कप को जीता?
-भारत ने अभी तक एक भी बार डेविस कप  नहीं जीता परंतु 1966, 1974, 1987 में तीन बार उप विजेता रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Happy Deepawali

Noble prize 2023

Goa mukti divas