Mppsc 2023 Prelims

 Mppsc-2023 prelims एमपीपीएससी 2023 प्रिलिम्स की तैयारी कैसे करें?

मध्य प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग  द्वारा जारी राज्य प्रशासनिक सेवा के आवेदन भरे जा रहे हैं। आवेदन भरने की तिथि 8 नवंबर 2023 है परीक्षा द्वारा आयोग डिप्टी कलेक्टर से लेकर अन्य विभागों के अधिकारियों की भर्ती करता है आवेदन करने वाले परीक्षार्थी परीक्षा प्रणाली को एवं उसके कार्यक्रम को समझ कर परीक्षा में आसानी से सफल हो सकते हैं यह परीक्षा प्रारंभिक, मुख्य एवं साक्षात्कार तीन स्तरों पर पूर्ण होती है आईए जानते हैं एमपीपीएससी प्रीलिम्स (Mppsc 2023 prelims )की तैयारी कैसे करें
Mppsc 2023 prelims 


Mppsc 2023 Prelims-

यह परीक्षा बहु  विकल्पीय स्तर की  एवं छानबीन के लिए होती है। फाइनल मेरिट में इससे प्राप्त अंक जोड़े नहीं जाते हैं। इसमें सफल परीक्षार्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलता है। अतः यह परीक्षा ही वह द्वार है जिससे आप अपने सपनों को जमीन पर मूर्त रूप दे सकते हैं।

प्रारंभिक परीक्षा का सिलेबस एवं प्रणाली।


 राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होते हैं 
 1-पहला सामान्य अध्ययन व
 2- दूसरा सामान्य अभिरुचि का 
प्रत्येक प्रश्न पत्र में 100 प्रश्न होते हैं और प्रत्येक का अंक दो होता है सामान्य अध्ययन का पेपर स्कोरिंग होता है जबकि सामान्य अभिरुचि का पेपर क्वालीफाइंग होता है और इसमें किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।
-प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी के लिए उसका एक सिलेबस की फोटो कॉपी रखकर उसके पॉइंट टू पॉइंट नोट्स बनाकर रखना और उसका बार-बार रिवीजन करना यही वह मूल मंत्र है जो आपको शत- प्रतिशत परीक्षा में सफलता प्रदान करता है। 

परीक्षा की तैयारी की रणनीति। 

राज्य सेवा परीक्षा की तैयारी मुख्य परीक्षा को ध्यान में रखकर की जाती है इसलिए प्रॉपर नोट्स बनाकर एवं उनका बार-बार रिवीजन करके सफलता पाई जाती है प्रारंभिक परीक्षा के सिलेबस को देखते हुए उसे मुख्यतः सात भागों में बाटंकर फिर तैयारी की जाए तो निश्चित सफलता प्राप्त होती है

(1)-भारत एवं मध्य प्रदेश का इतिहास सांस्कृतिक एवं साहित्य।
 मध्य प्रदेश का इतिहास संस्कृति एवं साहित्य राज्य सेवा परीक्षा में मध्य प्रदेश की संस्कृति इतिहास एवं साहित्य से संबंधित है इसके अध्ययन के लिए मध्य प्रदेश से संबंधित राजवंश ,स्वतंत्रता के साथ मध्य प्रदेश में घटी प्रमुख घटनाएं और व्यक्तित्व के अलावा मध्य प्रदेश के प्रमुख लोकगीत बोलियां पर्यटन स्थल और जनजातियों का विस्तार से नोट बनाकर अध्ययन करना उचित  है भारत का इतिहास को तीन भागों में बाटंकर प्राचीन ,मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास में इसके लिए एनसीईआरटी के इतिहास की 12वीं स्तर की पुस्तकों का अध्ययन करना काफी प्रभावी रहता है।

(2)मध्य प्रदेश भारत एवं विश्व का भूगोल। 
वर्तमान संदर्भ में मध्य प्रदेश एवं भारत में विश्व से जुड़ी घटनाओं के अलावा राज्य एवं भारत की भौतिक संरचना भौतिक संसाधन ,जनगणना के आंकड़े एवं ऊर्जा के नए एवं परंपरागत रूप से संबंधित प्रश्न किए जाते हैं इसके लिए मध्य प्रदेश रोजगार निर्माण का विशेषाकं का एवं नियमित अध्ययन काफी प्रभावी  होता है।
(3)राज्य एवं भारत की शासन प्रणाली एवं राजव्यवस्था।
 यह एक महत्वपूर्ण एवं अंकदायी भाग  होता है जिसकी तैयारी भारत का संविधान उसके भागों प्रस्तावना ,मूल अधिकार एवं कर्तव्य तथा विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं की संवैधानिक स्थिति से  संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं जिसका अध्ययन एम लक्ष्मीकांत एवं विभिन्न राज व्यवस्था विशेषांक का अध्ययन करके किया जाता है।

(4)विज्ञान एवं पर्यावरण। 
इस भाग में विज्ञान के मूलभूत शाखाओं जैसे जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान से संबंधित एवं उपग्रह एवं अंतरिक्ष प्रणाली से संबंधित घटनाओं से जुड़े संस्थानों के बारे में प्रश्न किया जाता है इसमें विज्ञान समसामयिकी वार्षकी एवं वाणी प्रकाशन की पुस्तक काफी प्रभावी रहती हैं।
(5)अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय समसामयिक घटनाएं। 
इस भाग में प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय ,अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से संबंधित प्रश्न शामिल होते हैं इसके लिए हमेशा एक राज्य का प्रमुख  दैनिक  अखबार जैसे दैनिक भास्कर अथवा पत्रिका इसके अलावा राष्ट्रीय घटनाओं के लिए   द हिंदू अथवा टाइम्स आफ इंडिया का प्रतिदिन गहराई से अध्ययन करना चाहिए व जरूरी तथ्यों का नोट बनाकर रिवीजन समय-समय पर करते रहना चाहिए। 
(6)सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी 
यह राज्य राज्य सेवा के आधुनिकता से जुड़ा भाग है इसमें सूचना प्रणाली एवं कंप्यूटर संबंधित विशेष प्रश्नों को शामिल किया जाता है इसके लिए लुसेंट की पुस्तक एवं पुराने पीएससी के प्रश्न पत्र को हल करना सफलता प्रदान करता है।

(7)राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक संवैधानिक संस्थाएं।
 इसमें राज्य एवं भारत के संवैधानिक संस्थाएं जैसे निर्वाचन आयोग संघ एंव  राज्य सेवा आयोग ,नीति आयोग के अलावा बाल संरक्षण आयोग ,अनुसूचित जाति/ जनजाति ,पिछड़ा वर्ग और सतर्कता आयोग से संबंधित संवैधानिक अनुच्छेद उनके प्रमुख , उनका कार्यकाल ,वेतन भत्ते आदि से संबंधित प्रश्न शामिल होते हैं इसके लिए भारत के संविधान विशेषांक एवं  वाणी  प्रकाशन की राज व्यवस्था का अध्ययन प्रभावी होता है।

प्रारंभिक परीक्षा की पुस्तकें


 मध्य प्रदेश शासन सामान्य  ज्ञान -टीएमएच प्रकाशन 
 इतिहास- ज्ञान चंद यादव एवं वाणी प्रकाशन की पुस्तक एनसीईआरटी 12वीं स्तर की पुस्तकें

 भूगोल -विशेषांक वाणी प्रकाशन की पुस्तक एनसीईआरटी 12वीं स्टत की पुस्तके़
 राज व्यवस्था -एमलक्ष्मीकांत एवं वाणी प्रकाशन राज व्यवस्था विशेषांक 
विज्ञान- एनसीईआरटी बुक एवं समसामयिकी विज्ञान विशेषांक 
समसामयिकी- दैनिक भास्कर एवं द हिंदू समाचार पत्र इसके अलावा मध्य प्रदेश शासन के ऑफिशियल लिंकhttps://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews मध्य प्रदेश रोजगार निर्माण पुस्तक एवं अखबारों का नियमित अध्ययन एवं नोट्स बनाकर रिवीजन करना परीक्षा में निश्चित सफलता प्रदान करता है

विशेष 


 मध्य प्रदेश लोक सेवा परीक्षा भारत की कठिनतम परीक्षाओं में से एक है। इसमें सफल होने के लिए  समयबद्ध ,विस्तृत, कठिन परिश्रम के साथ-साथ मध्य प्रदेश की घटनाओं एवं उसके मानचित्र का विशेष अध्ययन करना आवश्यक है और इसके लिए स्वयं के नोट्स बनाकर अध्ययन एवं रिवीजन करना और प्रारंभिक परीक्षा के लिए विभिन्न मॉक टेस्ट बहुविकल्पीय प्रकार का लगातार करते रहना चाहिए जिससे निश्चित सफलता प्राप्त होती है ।
FAQ 
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग का गठन संविधान के किस अनुच्छेद के तहत हुआ?
-मध्य प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग का गठन संविधान के भाग 14 एवं अनुच्छेद 315 -323 से  हुआ
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग का गठन कब किया गया?
-मध्य प्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम की धारा 118 (3 )के अनुसार मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्थापना 1 नवंबर 1956 को की गई।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के पहले अध्यक्ष कौन थे?
-मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के पहले अध्यक्ष डी वी रेगे  थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Happy Deepawali

Noble prize 2023

Goa mukti divas