Mppsc -2024

Mppsc -2024 एमपीपीएससी 2024की तैयारी कैसे करें?


लोक सेवक बनकर देश की सेवा उसके रुतबे के प्रति आकर्षण हर युवा के दिलों दिमाग पर बना रहता है। इसीलिए संघ लोक सेवा और राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में प्रतिवर्ष लाखों छात्र अपनी किस्मत व मेहनत का प्रदर्शन करते हैं लेकिन लोक सेवा की तैयारी एक अनवरत, कठिन ,संयम, सही मार्गदर्शन में करने वाले छात्र सफल हो जाते हैं बाकी हताश व निराश होकर जीवन में नया रास्ता चुन लेते हैं तो  आईए जानते हैं एमपीपीएससी 2024 (Mppsc -2024)की सफल तैयारी कैसे करें।
Mppsc 2024

एमपीपीएससी परीक्षा के चरण। 


किसी भी परीक्षा में सफल होने के लिए आवश्यक है कि उसकी प्रक्रिया ,चरण व सिलेबस के बारे में जाने तो राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा लोक सेवा सामान्य प्रशासन परीक्षा के तीन चरण होते हैं
 पहला प्रारंभिक (Preliminary exam) 
 दूसरा मुख्य (Mains exam)
 तीसरा साक्षात्कार (Interview) 

एमपीपीएससी परीक्षा 2024.


मध्य प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति में आवेदन करने की अंतिम  तिथि 18 फरवरी  24  है इस प्रक्रिया से राज्य सेवा में कुल 60 पद भरे जाएंगे ।प्रारंभिक परीक्षा दिनांक 28 अप्रैल 2024 को होनी है।

1-प्रारंभिक परीक्षा 
यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होती है जिसे दो प्रश्न पत्रों के रूप में लिया जाता है इस वस्तुनिष्ठ प्रारंभिक परीक्षा में पहला प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन का होता है जिसमें 100 प्रश्न होते हैं प्रत्येक प्रश्न का अंक दो होता है दूसरा प्रश्नपत्र सामान्य अभिरुचि  का 100 प्रश्नों का एवं केवल क्वालीफाइंग होता है।
2-मुख्य परीक्षा। 
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक प्रकार की होती है जिसमें 6 प्रश्न पत्र शामिल होते हैं
इसके पांच  प्रश्न पत्र   विस्तृत सामान्य  अध्ययन  से संबंधित होते हैं जबकि छठवा हिंदी भाषा निबंध एवं प्रारूप लेखन  का होता है सामान्य अध्ययन के प्रश्न पत्र 3 घंटे के जबकि हिंदी के प्रश्न पत्र का समय 2 घंटे होता है।
 इसमें सफल होने के लिए न्यूनतम 40% तथा आरक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम 30% लाना अनिवार्य होता है इस मुख्य परीक्षा में सफल होने पर  साक्षात्कार हेतु विज्ञापित पदों का तीन गुना तथा समान अंक प्राप्त परीक्षार्थियों को शामिल किया जाता है।
साक्षात्कार परीक्षा

 राज्यसेवा मुख्य परीक्षा का यह महत्वपूर्ण एवं अंतिम चरण साक्षात्कार का होता है। यह 175 अंको का  होता है। परीक्षा में सफल होने की मेरिट मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों को जोड़कर बनाई जाती है।

राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षा की तैयारी। 


राज्य सेवा परीक्षा की प्रक्रिया को देखते हुए इसकी तैयारी की जाती है जैसे कि प्रारंभिक परीक्षा बहुविकल्पीय प्रकार की होती है अतः इसके सिलेबस को देखते हुए उच्च गुणवत्तापूर्ण पुस्तकों से तैयारी करके नोट बनाकर बहुविकल्पीय  प्रश्नों का बार-बार अध्ययन व रिवीजन आपको प्रारंभिक परीक्षा में सफल बनाता है।

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा सबसे महत्वपूर्ण व कठिन प्रकार की वर्णनात्मक होती है। अतः इसकी तैयारी टॉपिक को सिलेबस से चयन करके उनके लघु उत्तरीय, दीर्घ उत्तरीय प्रारूप में लगातार लिखकर एवं समय बद्ध होकर अपनी हैंडराइटिंग व लेखन क्षमता ,लेखन कौशल व डायग्राम चार्ट आदि प्रारूपण पर तैयारी करके यदि संभव है तो किसी कोचिंग के परीक्षा मॉक टेस्ट में शामिल होकर परीक्षा में  निश्चित सफलता पाई जा सकती है।

साक्षात्कार राज्य सेवा परीक्षा का अंतिम एवं महत्वपूर्ण चरण है। इसका आयोजन राज्य लोक सेवा आयोग इंदौर में किया जाता है। इसमें बोर्ड द्वारा तय सदस्य परीक्षार्थी से मौखिक प्रश्न उत्तर द्वारा उसके मनोभाव ,विश्लेषण क्षमता, आत्मविश्वास, सामान्य जागरूकता एवं बोधगम्यता क्षमता के आधार पर अंक प्रदान करते हैं जो की परीक्षा की सफलता में एक बहुत ही सहयोगी एवं मील का पत्थर साबित होता है।

उपसंहार 


लोक सेवाओं की परीक्षा जहां युवाओं में आकर्षण का एक प्रमुख केंद्र है, वहीं आयोग के परीक्षा कार्यक्रमों में लेट- लतीफी ,समय-समय पर भ्रष्टाचार व राजनीति के आरोप युवाओं में आयोग के प्रति नकारात्मकता का भाव उत्पन्न करते हैं। इस सबसे ऊपर उठते हुए युवाओं को परीक्षा पर ध्यान केंद्रित करके सही मार्गदर्शन एवं सही पुस्तकों एवम सही  निर्देशन में इस परीक्षा की तैयारी करते हुए सफलता प्राप्त करना चाहिए।
FAQ  
मध्य प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग का मुख्यालय कहां है?
- इंदौर में
वर्तमान में मध्य प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष कौन हैं? 
-डॉ राजेश लाल मेहरा जी हैं

Details are available https://mppsc.mp.gov.in/

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Happy Deepawali

Noble prize 2023

Goa mukti divas