Teachers day
Teachers day :
शिक्षक दिवस का महत्व कब क्यों और कैसे मनाया जाता है।
शिक्षक अर्थात वह व्यक्ति जो आपको आपकी भविष्य के बारे में सही बात सिखाता हो।
वास्तव में इस जीवन के पहले गुरु माता और पिता होते हैं। मां जहां बच्चों में अच्छे संस्कार शिष्टाचार ,धैर्य व नम्रता के बीज डालती है वही पिता अपने बच्चों में कठोर अनुशासन दूरदर्शिता व जीवन यापन के तौर तरीकों को अपने बच्चों को सिखाता है ।
![]() |
| शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं। |
शिक्षक दिवस का महत्व:
शिक्षक दिवस का महत्व इस बात पर है कि इस दिन हम संसार के सभी शिक्षकों का सम्मान करते हैं और विश्व के सभी शिक्षकों को उनके कर्तव्य निष्ठा ,ईमानदारी और जज्बे को प्रणाम करते हैं इसकी वजह से वह अपने छात्रों के प्रति जिम्मेवार रहते हैं और उनके भविष्य का निर्माण करते हैं और एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण में पूरा योगदान देते हैं। गुरु का महत्व तो ईश्वर ने भी माना है भगवान राम व श्री कृष्ण अवतार में भी उनको गुरु की शरण में जाना पड़ा है वेदों में कहा गया है। गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वरा। गुरुर साक्षात परम ब्रह्म तसमै श्री गुरुवे नमः। पुरातन भारतीय संस्कृति में गुरु पूर्णिमा गुरु के महत्व को दिखाता हुआ एक दिन है जिस दिन सभी लोग अपने गुरु को प्रणाम करते हैं वह उनका आशीर्वाद ग्रहण करते हैं।
शिक्षक दिवस कब मनाते हैं? संपूर्ण विश्व में शिक्षकों को सम्मान व गरिमा प्रदान करते हुए 5 अक्टूबर को यूनेस्को द्वारा शिक्षक दिवस मनाया जाता है युनेसको द्वारा यह 1994 से प्रतिवर्ष मनाया जाता है जबकि भारत में शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है। भारत में शिक्षक दिवस 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है? भारत में शिक्षक दिवस हमारे पहले पूर्व राष्ट्रपति व दूसरे राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जन्म दिवस 5 सितंबर के उपलक्ष में मनाया जाता है डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक महान शिक्षा विद,वैज्ञानिक व विचारक थे उन्होंने देश की शिक्षा नीति और शिक्षकों के कार्य प्रणाली उच्चतर बनाने के दिशा में एक बहुत बड़ा प्रयास और सराहनीय कार्य किया जिसके सम्मान में यह दिन 1962 से प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
![]() |
| महान शिक्षक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन। |
शिक्षक दिवस कैसे मनाते हैं? 1- भारत सरकार द्वारा शिक्षकों के सम्मान में 1954 में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को सर्वोच्च भारत का पुरस्कार भारत रत्न दिया गया। 2-भारत सरकार द्वारा शिक्षकों के सम्मान में में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के ऊपर दो बार डाक टिकट जारी किए गए।
शिक्षक दिवस के सम्मान में भारत सरकार द्वारा जारी डाक टिकट।
3- भारत सरकार व उसके विदेशी दूतावासों में इस दिन सामाजिक ,शैक्षणिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। 4-भारत सरकार द्वारा विभिन्न स्तर पर शिक्षकों का सम्मान किया जाता है। 5-राज्य स्तर पर सरकार अपने शिक्षकों के उत्थान व सम्मान में कई कार्यक्रम आयोजित करती है। 6-क्षेत्रीय स्तर पर रंगमंच नाटक या नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शिक्षकों का सम्मान व प्यार दर्शाया जाता है। साराशं- निसंदेह शिक्षक पद हमारे समाज में सम्मान व गरिमा का भाव रखता है किंतु समय के साथ उसमें भ्रष्टाचार ,राजनीति,बाजारीकरण व कई कुरीतियों का आगमन हो गया है जिसकी वजह से पद की गरिमा धूमिल हुई है किंतु इस शिक्षक दिवस में हम सभी को प्रयास किया करना चाहिए कि शिक्षकों का सम्मान व महानता लगातार बनी रहे व उनमे शामिल कमियो को समय समय पर दूर किया जा सके। लेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद! The Source link ishttps://hi.m.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B8%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%AA%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A4%BF_%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%95%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A3%E0%A4%A8



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें